उत्तराखंड: फेसबुक पर जिस लड़की से लव चैट कर रहा था पति, वो उसकी ही पत्नी निकली
पति पर शक होने के बाद पत्नी ने फर्जी फेसबुक आइडी से अनजान लड़की बनकर पति से बातचीत की तो उसकी सारी पोल खुल गई। उनकी शादी को महज साल भर हुआ है।
Dec 28 2022 7:00PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
प्रेम में कई परीक्षाएं होती हैं मगर प्रेम में फेसबुक परीक्षा आपने पहली बार सुना होगा। फेसबुक पर दोस्ती होती है, मगर फेसबुक के जरिए रुड़की में एक पत्नी ने अपनी पति की बेवफाई दुनिया के सामने रख दी।
Wife caught husband chatting on facebook in Roorkee
ऐसा भी नहीं था कि दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। बचपन की दोस्ती थी, फिर प्यार हुआ और फिर शादी के निर्णय तक बात पहुंची। बावजूद उसके पति का दिल यहां वहां भटकता रहा और उसकी पत्नी ने उसकी असलियत जानने के लिए फर्जी फेसबुक आइडी से पति से बातचीत शुरू की। दरअसल, पति पर शक होने के बाद पत्नी ने फर्जी फेसबुक आइडी से अनजान लड़की बनकर पति से बातचीत की तो उसकी सारी पोल खुल गई। दरअसल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का रुड़की बंदा रोड निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले दोनों ने कक्षा पांच से इंटर तक पढ़ाई साथ ही की थी। करीब एक साल पहले दोनों ने निकाह कर लिया। कुछ समय बाद महिला को पति के चरित्र पर शक हुआ। आगे पढ़िए
महिला अपने पति के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई। महिला को पता चला कि उसका पति कई महिलाओं से बात करता है। इसका पता लगाने के लिए महिला ने अपनी एक फर्जी फेसबुक आइडी बनाई। इसके बाद उसने अपने पति के फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद महिला अपने मायके आ गई। पति ने रिक्वेस्ट स्वीकार की और दोनों बातें करने लगे। दोनों ने रातभर प्यार-मोहब्बत की बातें की। सुबह जब महिला ने पति को इसके बारे में बताया तो विवाद हो गया आरोप है कि पति ने उसकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद महिला कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची और पुलिस से शिकायत की। वहीं जब महिला ने फर्जी फेसबुक आइडी पर पति के मैसेज पुलिस को दिखाए तो पुलिस भी दंग रह गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पति की असलियत का पता लगाने के लिए फर्जी फेसबुक आइडी से अनजान लड़की बनकर बातचीत की थी। यह मामला महिला हेल्पलाइन भेजा गया है।