image: Uttarakhand weather report 2 February

उत्तराखंड में अलर्ट! अगले 24 घंटे 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, बर्फीली हवाओं से सावधान

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज धूप खिली है। हालांकि मैदानी जिलों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। पढ़िए Uttarakhand weather report 2 February
Feb 2 2023 8:10PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अब भी ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

Uttarakhand weather report 2 February

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर ये है कि अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के 4 जिलों के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फीली हवाओं के चलने के साथ-साथ हिमस्खलन यानी एवलॉन्च आने की संभावना जताई गई है। चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलो में बर्फीली हवाएं चलने के साथ हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। 2 फरवरी को ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home