image: Fortuner car fell into ditch on Dehradun Mussoorie Road

ब्रेकिंग: देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, 1 ही परिवार के 6 लोगों की हालत गंभीर

मसूरी रोड पर पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। ड्राइवर की हालत भी गंभीर है।
Mar 10 2023 3:16PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मसूरी रोड पर पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए।

Fortuner fell into ditch on Dehradun Mussoorie Road

बताया जा रहा है कि ये हादसा भट्टा फॉल के पास हुआ। नरेश जैन अपने पूरे परिवार के साथ मसूरी घूमने आ रहे थे। इस बीच कार भट्टा फॉल के पास पहुंची और अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद देखते ही देखते कार खाई में समा गई। मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बाबत खबर की। पुलिस टूम ने मौके पर पहुंचकर सभी को रेस्क्यू किया। कार में सवार सभी लोगों की हालत नाजुक है। हादसे में नरेश जैन परिवार के 6 लोगों के साथ ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों में हमेशा संभलकर ही वाहन चलाएं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home