image: haldwani kamal karnatak became flying officer in air force

हल्द्वानी के कमल ने छुआ सफलता का आसमान, एयर फोर्स में बने फ्लाइंग ऑफिसर, बधाई दें

कमल ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Jun 24 2023 11:59AM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं सैन्य भूमि भी है। देश सेवा के मामले में यहां के युवाओं का कोई मुकाबला नहीं। यहां के होनहार लाल सेना में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

haldwani kamal became flying officer in air force

देश की सेवा कर उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं। इन युवाओं में अब हल्द्वानी के रहने वाले कमल कर्नाटक भी शामिल हो गए हैं। कमल ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। कमल का परिवार सैनिक कॉलोनी हरिपुर नायक क्षेत्र मे रहता है। 4 साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद वो 17 जून को वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए। आगे पढ़िए

कमल के पिता सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन प्रमोद कुमार कर्नाटक भी सेना में रह चुके हैं। वो साल 2020 में सेना से रिटायर हुए। माता गृहणी हैं। पिता को सेना की वर्दी में देख कमल भी सेना का हिस्सा बनने का सपना देखा करते थे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और आखिरकार वायुसेना में ऑफिसर बनने में सफल रहे। कमल ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल से की है। कमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, गुरुजनों और ईश्वर को दिया। उनकी इस उपलब्धि से घर-परिवार में जश्न का माहौल है। परिजन गर्व से फूले नहीं समा रहे। राज्य समीक्षा टीम की ओर से कमल और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home