image: Second road accident in Pithoragarh Hokra 2 death

उत्तराखंड: जहां 6 दिन पहले 10 लोगों की हुई मौत वहां फिर हुआ हादसा, दो लोगों की मौत

होकरा में 6 दिन पहले हुए हादसे में 10 लोगों की जान चली गई थी। पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है।
Jun 27 2023 12:25PM, Writer:कोमल नेगी

पिथौरागढ़ का होकरा क्षेत्र...6 दिन पहले यहां दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में नव विवाहित पति-पत्नी भी शामिल थे।

Second road accident in same place in Pithoragarh

क्षेत्र के लोग इस गम से उबरे भी नहीं थे, कि मंगलवार को यहां एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आज सुबह एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है। कार दुर्घटना में जान गंवाने वालों में खुशाल सिंह उम्र 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष शामिल हैं। दोनों बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। आगे पढ़िए

Hokra Second road accident 2 death

बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस बड़े एक्सीडेंट के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया था, लेकिन लोग मान नहीं रहे। यहां लगातार वाहनों की आवाजाही हो रही है। यही लापरवाही हादसे का सबब भी बन रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home