उत्तराखंड के ऋषभ पंत ने बताई अपने पुनर्जन्म की तारीख, वायरल हुई ये भावुक पोस्ट
ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर लिखा 2023 का डेट ऑफ बर्थ लिख दिया, फैन्स हुए इमोशनल, आप भी पढ़िए पूरी खबर
Jul 1 2023 2:38PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
यह साल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि इस बार ऑल राउंडर ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।
Rishabh Pant revealed the date of his rebirth
भारतीय क्रिकेट टीम साल 2023 की शुरुआत से ही ऋषभ पंत को मिस करती रही है। जबसे ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है तब से सब लोग उनके रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा लिख दिया है जिसको लेकर पूरे इंस्टाग्राम पर और सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। इसे देख फ़ैन्स का दिल भर आएगा। पंत ने अपने ‘नए जन्मदिन' की तारीख बताई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका कनेक्शन पंत के एक्सीडेंट से है। आगे पढ़िए
Rishabh pant instagram post
पंत ने बायो में लिखा है " दूसरा डेट ऑफ बर्थ - 05.01.2023
फ़ैन्स का मानना है कि पंत दूसरी जिंदगी की शुरुआत की बात कर रहे हैं। दरअसल 30 दिसंबर को पंत एक भीषण कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बता दें कि वो दिल्ली से रुड़की जा रहे थे और कार खुद चला रहे थे डिवाइस उनकी कार टकरा गई और वे बुरी तरह घायल हो गए। वे किसी तरह अपनी गाड़ी से बाहर निकले और उनकी गाड़ी में जबरदस्त आग लग गई। उन्हें पहले उत्तराखंड के देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था और उसके बाद मुंबई ले जाया गया था। ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को हुआ था। जन्मतिथि के मुताबिक वह 25 साल के हैं, लेकिन अब अचानक से उन्होंने सोशल मीडिया के बायो में अपनी जन्मतिथि बदल दी है। अब पंत ने जन्मदिन की तारीख को बदलकर 5 जनवरी 2023 कर ली है। पंत का 30 दिसंबर 2022 को एक्सीडेंट हो गया था। 5 जनवरी को उन्हें होश आया था। इसी वजह से अब पंत ने अपनी जन्मतिथि बदल दी है। ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर ने संभाली थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में उनकी जगह केएस भरत को मौका मिला था। पंत इस समय एनसीए में हैं और उनके वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलने के आसार हैं।