image: Debris fell on vehicles on Gangotri Highway 4 pilgrims died

उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद 3 वाहनों पर गिरा मलबा, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टान से मलवा गिर गया। इस हादसे में एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी।
Jul 11 2023 10:27AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में एक महिला समेत 4 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।

Debris fell on vehicles on Gangotri Highway

बताया जा रहा है कि सभी लोग मध्यप्रदेश इंदौर के रहने वाले थे। गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टान से मलवा गिर गया। इस हादसे में एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। जबकि 6 घायल हुए है जिनका नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है। इन तीनो वाहनों में 22 लोग सवार थे। आगे पढ़िए

सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया हुआ है। रेस्क्यू में आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक, पुलिस, SDRF, अग्निशमन सहित स्थानीय लोग जूटे रहे। नेशनल हाईवे जगह जगह बंद है। आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू हो गया था। पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित स्थानीय लोगो ने घायलों को व अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया था। इधर लगातार हो रही है भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। गंगा और यमुना सहित सहायक नदियों व गाड़ गदेरे उफान पर है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home