अभी अभी: गढ़वाल में भीषण हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, 3 लोगों की मौत, 8 घायल
दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई।
Jul 15 2023 3:35PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक भयानक हादसा हुआ है।
Bolero fell into ditch in Chamoli
कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई। ये हादसा घनियाल धार के पास हुआ जहां बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि बोलेरो कर्णप्रयाग से ग्वालदम की तरफ जा रही थी। गाड़ी मैं सभी स्थानीय निवासी बैठे हुए थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अन्य लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।