image: 26-Year-Old Woman Missing in Kashipur

उत्तराखंड: बीमार बहन से मिलने अस्पताल पहुंची 26 वर्षीय सुमन उनियाल, रात 12 बजे अचानक हुईं लापता

Uttarakhand News: काशीपुर में बीमार बहन से मिलने आई 26 वर्षीय सुमन उनियाल रावत लापता हैं। उनका मोबाइल फोन बंद है। वह नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र की रहने वाली हैं।
Oct 30 2026 9:00AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के काशीपुर में अपनी बीमार बहन को देखने आई 26 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवती की पहचान सुमन उनियाल रावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह काशीपुर स्थित चामुंडा हॉस्पिटल से रात करीब 12 बजे लापता हो गईं। परिजनों ने काशीपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

26-Year-Old Woman Missing in Kashipur

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुमन उनियाल रावत कुछ दिन पहले अपनी बीमार बहन को देखने काशीपुर आई थीं। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले चामुंडा हॉस्पिटल से रात करीब 12 बजे अचानक लापता हो गईं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ

सुमन मूल रूप से कांडा, बेतालघाट, जिला नैनीताल की निवासी बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, उनके पास मोबाइल फोन था, लेकिन फिलहाल वह स्विच ऑफ आ रहा है। युवती के लापता होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उनकी तलाश में जुटे हैं।

परिजनों ने लोगों से की सहयोग की अपील

26-Year-Old Woman Missing in Kashipur
1 /

परिजनों ने काशीपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सुमन उनियाल रावत के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल काशीपुर पुलिस या उनके परिजनों को सूचित करें। परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि युवती की तलाश में मदद मिल सके।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home