image: Haldwani Sabina suicide case

उत्तराखंड: लव मैरिज को हुआ था सिर्फ 1 साल, पत्नी ने वीडियो कॉल पर पति के सामने की खुदकुशी

नैनीताल: फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर रचाई शादी; लंदन में पति को वीडियो कॉल कर महिला ने लगाई फांसी-
Sep 4 2023 5:53PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

नैनीताल के हल्द्वानी में गजब हो गया। यहां पर एक विवाहिता ने अपने पति के सामने वीडियो कॉल पर ही सुसाइड कर ले और पंखे से लटक गई।

Haldwani Sabina Suicide Case

बता दें कि युवक और युवती के बीच झगडा हो गया था। गुस्से में आकर पत्नी ने वीडियो कॉल पर ही अपनी जान दे दी। हादसे के बाद से उसके परिजनों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि युवक-युवती की मात्र 1 साल पहले ही शादी हुई थी और सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। बावजूद इसके विवाहिता ने अपना जीवन समाप्त करना चुना। दोनों के बीच फेसबुक पर बात शुरू हुई। फिर दोनों में प्यार हुआ तो दोनों हमसफर बन गए। एक साल पहले शादी कर ली। पति लंदन में नौकरी करने चला गया तो डिस्टेंस बढ़ गया जिससे तकरार बढ़ गई। शुक्रवार को महिला ने पति को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। आगे पढ़िए

मृतका की पहचान सबीना के रूप में हुई है। बता दें कि सबीना ने कुछ वर्ष पूर्व क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। वह हल्द्वानी की रहने वाली है। हाल ही में सबीना की फेसबुक पर चैटिंग के दौरान 44 वर्षीय सबीना की मुलाकात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई। बता दें कि जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और वहीं रहता है। करीब एक साल पहले दोनों मिले और फिर जोस डिकोस्टा ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली। बीते दो महीने पहले जोस वापस लंदन चला गया। उसके जाने के बाद से ही सबीना उदास रहने लगी। लंदन जाने के लिए सबीना वीजा के लिए प्रयास कर रही थी। पति-पत्नी वीडियो काल पर अक्सर बात करते थे। दोनों के बीच झगड़े भी आम हो चुके थे। शुक्रवार की रात सबीना ने जोस को फोन किया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद वह कमरे में चली गई और पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। फोन नहीं उठाने पर टेंशन में जोस ने पास ही रहने वाली सबीना की बहन को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा सबीना फंदे पर लटकी थी। आनन फानन में उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेज दिया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home