image: IT Raid on Premise of Uttaranchal University Chancellor

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, एक फ्लैट में भी गई टीम

dehradun IT raid इस रेड में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर भी छापा मारा गया।
Nov 22 2023 5:43PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की।

Raid on Premise of Uttaranchal University Chancellor

इस रेड में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर भी छापा मारा गया। देहरादून में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर छापा मारा। टीम उनके घर और यूनिवर्सिटी में पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट नाम की बिल्डिंग के फ्लैट में गई। टीम के साथ हरिद्वार पुलिस भी मौजूद थी। पास में ही चांसलर का भी मकान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक टीम चांसलर के घर भी गई। हालांकि, स्थानीय अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बच रहे है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home