Dehradun news: देहरादून में आधी रात को सड़क पर दौड़ रहे लड़के का वीडियो वायरल, हर किसी ने की तारीफ
Dehradun Boy Race Video Viral क्या आप जानते हैं कि ये लड़का दौड़ क्यों लगा रहा है? दरअसल ये होनहार फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है।
Dec 27 2023 8:09PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
देहरादून में भी एक युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Boy running on the road at night in Dehradun
ये लड़का रात में करीब 20 किलोमीटर की दौड़ लगाता है। क्या आप जानते हैं कि ये लड़का दौड़ क्यों लगा रहा है? दरअसल ये होनहार फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। देर रात इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश शाह ने ड्यूटी के दौरान भागते हुए युवक से बातचीत की और यह वीडियो तभी से सोशल मीडिया पर वायरल है। राजेश शाह ने फेसबुक पर लिखा है कि कल रात गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे एक लड़का राजपुर रोड पर घंटाघर की तरफ दौड़ता हुआ दिखा, तो उत्सुकतावश मैंने उससे देर रात ठंड में दौड़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह राजपुर में कहीं काम करता है और रात को छुट्टी के बाद वापस अपने कमरे को जा रहा है। वह फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी कर रहा है। आगे पढ़िए
राजेश शाह आगे लिखते हैं कि ड्यूटी के बाद वह फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के फिजिकल के लिए रेस की प्रैक्टिस कर रहा है। यह बालक उन लोगों के लिए एक सीख है, जो कहते हैं कि इस भागम-भाग की जिंदगी में उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ करने का समय नहीं मिलता। लड़के से ज्यादा बात नहीं कर पाया क्योंकि मेरे ज्यादा बातचीत करने से उसे उसकी प्रेक्टिस में व्यवधान हो रहा था। देखिए Dehradun Boy Race Video Viral