image: father used to rape two year old daughter

उत्तराखंड: दो साल की बेटी संग दुष्कर्म करता था कलयुगी पिता, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

बच्ची का मेडिकल कराए जाने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। अब कोर्ट ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
Mar 3 2024 8:33PM, Writer:कोमल नेगी

देहरादून में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कलयुगी पिता ने दो साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

Father Raped His Daughter In Dehradun

दोषी को कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर अलग-अलग धाराओं में 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इस संबंध में डोईवाला निवासी महिला ने 6 दिसंबर 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि शादी के 17 साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं हुई। महिला छोटा-मोटा काम करती थी, लेकिन उसके पति को नशे की लत थी, वो कोई काम नहीं करता था।

नियम के अनुसार महिला ने 21 दिन की बच्ची को साल 2019 में गोद लिया था। गोद लेने के दो साल बाद महिला ने एक दिन पति को बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए देखा। उस दौरान घर पर महिला की बहन भी मौजूद थी। पति पहले भी इस तरह की करतूत करता रहा था, लेकिन महिला ने शर्म की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब पति बच्ची के साथ लगातार अश्लील हरकतें करने लगा तो महिला ने आरोपी के खिलाफ डोईवाला थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल कराए जाने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। अभियोजन की ओर से मेडिकल रिपोर्ट और गवाह के बयानों के आधार पर दोषी को कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home