image: 12 shops burnt to ashes due to fire in Satpuli  loss of more than one crore

पौड़ी: सतपुली में आग लगने से 12 दुकानें जलकर राख, एक करोड़ से अधिक का नुकसान

राहत वाली बात ये है कि आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है।
Mar 12 2024 1:37PM, Writer:कोमल नेगी

पौड़ी जिले का सतपुली शहर....बीती रात यहां भीषण अग्निकांड हो गया।

Fire in Satpuli market

सतपुली चौराहे पर देर रात भीषण आग भड़क उठी। जिसके चलते पूरे बाजार भर में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में चौराहे पर स्थित 12 दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी से करीब 1 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर बचाव उपाय किए जाने से आग दूसरे इलाकों में नहीं फैली। राहत वाली बात ये है कि आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है। आग लगने की वजह से हैंडलूम, कॉस्मेटिक, फर्नीचर और फ्रूट विक्रेताओं की दुकानों समेत 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि बाजार में लगी आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट था। इसके कारण 12 दुकानें जल कर खाक हो गयी हैं। हादसे के दौरान पुलिस बूथ के जलने की अफवाह भी फैली थी, लेकिन ऐसा नहीं है। लोहे के कारण पुलिस बूथ सुरक्षित रहा। फिलहाल प्रशासन आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home