image: Brutal husband kills wife for dowry  accused arrested

हरिद्वार: यहां हैवान पति ने दहेज के लिए पत्नी को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
Mar 14 2024 12:02PM, Writer:कोमल नेगी

हरिद्वार का लक्सर इलाका....यहां दहेजलोभी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

Husband murdered wife for dowry

आरोपी शादी में मिले दहेज से खुश नहीं था और पत्नी को प्रताड़ित करता था। पत्नी की हत्या करने के बाद वो फरार चल रहा था। कई दिनों तक चली तलाश के बाद पुलिस आखिरकार उस तक पहुंचने में कामयाब रही और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति ने दहेज के लिए 16 फरवरी 2024 को अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था।

इस संबंध में मृतक महिला के पिता संतराम निवासी खानपुर ने केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर रायघटी निवासी चमन के साथ की थी। शादी में हैसीयत के मुताबिक दहेज भी दिया था, लेकिन चमन खुश नहीं था। वो उनकी बेटी को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था। 16 फरवरी (शुक्रवार) को पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर झगड़ा हुआ, इस दौरान आरोपी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home