image: Mansi Negi gets Maa Nanda Shakti Samman in Jaipur

चमोली की बेटी मानसी नेगी को जयपुर में "मां नंदा शक्ति सम्मान", आप भी बधाई दीजिये

जयपुर में 17 मार्च को सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उल्लेखनीय कार्य करने वाली 11 महिलाओं को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान प्रदान किया गया..
Mar 21 2024 2:34PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

मजोठी, चमोली जिले का एक छोटा सा गांव है, वहीं की रहने वाली है उत्तराखंड की वॉक-रेस चैंपियन मानसी नेगी।

Mansi Negi gets Maa Nanda Shakti Samman in Jaipur

आज हम मानसी को एक सफल एथलीट के रूप में जानते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए कतई आसान नहीं था। मानसी मूल रूप से चमोली जिले के मझोठी गांव की रहने वाली हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। 8 साल पहले मानसी के पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके परिवार की जिम्मेदारी माता शकुंतला देवी पर आ गई। मां शकुंतला देवी ने गांव में ही खेती-मजदूरी कर अपनी बेटी को पढ़ाया-लिखाया और आगे बढ़ने का हौसला दिया। उनका संघर्ष रंग लाया और आज मानसी सफलता के नए पायदान चढ़ रही हैं।

उल्लेखनीय कार्य करने वाली 11 महिलायें सम्मानित

चमोली की एथलीट बेटी मानसी नेगी को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। जयपुर में आयोजित माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान समारोह 2024 में उन्हें सम्मान दिया गया। आपको बता दें, जयपुर में रविवार 17 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 11 महिलाओं को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान प्रदान किया गया। ये समारोह जयपुर में राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। वॉक-रेस में कई मेडल जीत चुकी मानसी नेगी को राज्य समीक्षा की टीम की ओर से भी ढेर सारी बधाइयां। ऐसे ही आगे बढ़ती रहो।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home