image: Mahendra Bhatt took oath as Rajya Sabha member in New Delhi

उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य की शपथ ली, निर्विरोध चुने गए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज, गुरुवार को नई दिल्ली में शपथ ली, महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
Apr 25 2024 1:00PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। महेंद्र भट्ट ने आज, गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। भारत की राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने महेंद्र भट्ट को सदस्यता दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। वे उत्तराखंड के विकास के लिए अब राज्यसभा सदस्य के रूप में काम करते रहेंगे। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home