image: Uttarakhand Weather Forecast 25 April 2024

Uttarakhand Weather: हीटवेव से मिलेगी राहत, जानिए IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा इससे तापमान में वृद्धि होगी जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
Apr 25 2024 1:55PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

प्रदेश में पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। दिनभर चलने वाली हवाओं से धूप की तपिश से कुछ राहत मिल रही है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है जबकि अन्य जगहों पर मौसम सामान्य रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast 25 April 2024

उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है साथ ही चटख धुप भी खिल रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम केंद्र देहरादून ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना बताई है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भी बादल छाए रहने के आसार हैं जिससे लोग हीटवेव से राहत मिलेगी। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदाबांदी की सम्भावना। इस सप्ताह के अंत तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home