उत्तराखंड: जल्द शुरू होगी 3253 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, डीएलएड के साथ ये है पात्रता
विवादों में चल रही सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ़ हो गया है। शासन ने एनआईओएस से डीएलएड मान्य वाला आदेश रद्द कर दिया है।
May 28 2024 10:33AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
सहायक अध्यापक के पदों के लिए बीएड अभ्यर्थियों को अमान्य घोषित कर दिया गया है। जबकि केवल डीएलएड वाले ही इन पदों पर भर्ती के पात्र होंगे। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद 3253 पदों पर जल्द ही शिक्षक भर्ती कराई जाएगी।
Recruitment For 3253 Teacher Posts Will Start Soon in Uttarakhand
बड़े लम्बे समय से शिक्षा विभाग में 3 हजार से अधिक पदों की भर्तियां लंबित थी। जिसे अब चुनाव आयोग द्वारा क्लीन चिट मिल चुकी है, शिक्षा विभाग को अब चुनाव आयोग द्वारा सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 3253 पदों के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही इन रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
केवल डीएलएड वाले होंगे पात्र
शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 में 3099 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिसमें इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता डीएलएड और बीएड दोनों को मान्य किया गया था। लेकिन कुछ समय के बाद शासन ने एनआईओएस से डीएलएड मान्य वाला आदेश रद्द कर दिया जिस कारण भर्ती विवादों में घिर गई। लेकिन अब सरकार ने बीएड अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए अमान्य कर दिया है। अब सिर्फ डीएलएड वाले ही इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए सेवा नियमावली 2012 में संसोधन किया गया है। इस संसोधन से पहले बीएड के अभ्यर्थी 1849 पदों पर तैनाती ले चुके हैं। शिक्षा विभाग अब जल्द पूर्व के शेष 1250 पद और वर्तमान में रिक्त 2033 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।