image: DSP CBI Tej Prakash Devrani Selected For UN Peace Mission

गढ़वाल के तेज प्रकाश देवरानी को बड़ी जिम्मेदारी, एक बार फिर UN Peace Mission के लिए हुए चयनित

सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए हुआ है। देवरानी इस समय सीबीआई के नीति प्रभाग नई दिल्ली में डीएसपी (नीति) के पद पर कार्यरत हैं।
Aug 22 2024 1:25PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

तेज प्रकाश देवरानी का चयन दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए हुआ है। 2019 में भी वे इस मिशन का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने दक्षिण सूडान में शांति स्थापना में अहम योगदान दिया था। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

DSP CBI Tej Prakash Devrani Selected For UN Peace Mission

आईटीबीपी मुख्यालय नई दिल्ली में 10 से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें सभी राज्य पुलिस सेवाओं, केंद्रीय पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में 163 अधिकारियों ने सफलता प्राप्त की जिसमें सीबीआई के डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी ने 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की। 2019 में भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में हिस्सा लिया था और दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

विभिन्न राष्ट्रीय पदकों से हो चुके हैं सम्मानित

इसके अलावा 2016 में उन्हें राष्ट्रपति ने सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक और 2022 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा। देवरानी जल्द ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए रवाना होंगे। डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम देवराना के मूल निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून के अजबपुर कलां स्थित साकेत कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी श्रीमती तृप्ति देवरानी सहायक अध्यापिका के रूप में कालसी देहरादून में कार्यरत हैं। तेज प्रकाश देवरानी ने अपनी सफलताओं का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, पत्नी के निरंतर समर्थन और परिवार व साथी अधिकारियों की प्रेरणा को दिया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home