image: Uttarakhand Weather Update 16 March 2025

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज झमाझम बरसेंगे बादल, इन क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। पर्वतीय जिलों में 3200 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
Mar 16 2025 8:35AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में बीते शनिवार को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। बीते शुक्रवार को देर शाम से कई जिलों में मौसम ने करवट ली और शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather Update 16 March 2025

उत्तराखंड में बीते शनिवार को कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई थो वहीं कुछ जगहों पर तेज धूप खिली रही। बीते शनिवार को राज्य के चारों धामों सहित कई कई पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बारिश और बर्फबारी हुई। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बफर्बारी के कारण मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट आई। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर हिल स्टेशनों में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इन दो दिनों में प्रदेश के तापमान काफी गिरावट देखने को मिली है। आज उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। पर्वतीय जिलों में 3200 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल, और उधम सिंह नगर जनपदों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा, प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। आज देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने हो सकती है। देहरादून का आज का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूमतम तापमान 14°C रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home