image: 16 teachers will receive Shailesh Matiyani Award

उत्तराखंड के इन 16 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार, आप भी बधाई दीजिए

उत्तराखंड सरकार ने शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार 2024 के लिए राज्य के 16 शिक्षकों को चयनित किया है।
Mar 22 2025 8:33PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को उनके अद्वितीय कार्य के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी कई शिक्षकों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।

16 teachers of Uttarakhand will receive Shailesh Matiyani Award

उत्तराखंड सरकार ने इस बार 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2024 से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस बार पुरस्कार की राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये कर दी गई है। इस पुरस्कार के लिए प्राथमिक, माध्यमिक, डायट और संस्कृत शिक्षा के 16 शिक्षकों का चयन किया गया है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

इन शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

1. मुरारी लाल राणा :- राजकीय आर्दश प्राथमिक विद्यालय, बडेथी
2. ठाट सिंह :- राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, झबरेड़ी कला, हरिद्वार
3. रजनी ममगाई :- राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुनिकीरेती
4. बागड़ी :- राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पौठी जखोली
5. नरेश चंद्र :- राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पासम लोहाघाट
6. दीवान सिंह कठायत :- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उडियारी
7. डॉ. विनीता खाती :- राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गाडी ताड़ीखेत
8. रम्भा शाह :- राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा गैरसैंण, चमोली
9. डॉ. यतेंद्र प्रसाद गौड़ :- जूनियर हाईस्कूल लालढांग दुगड्डा
10. पुष्कर सिंह नेगी :- पं इंटर कालेज सुरखेत
11. गीताजंलि जोशी :- राजकीय इंटर कालेज डुण्डा
12. डॉ. सुनीता भट्ट :- प्राचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून
13. प्रकाश चंद्र उपाध्याय :- राजकीय इंटर कालेज बापरू
14. दीपक चंद्र बिष्ट :- राजकीय इंटर कॉलेज शेर ताड़ीखेत
15. राजेशकुमार पाठक :- प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट
16. बलदेव प्रसाद चमोली :- प्रवक्ता ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तर माध्यम विद्यालय, हरिद्वार।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home