image: Three people died in road accident on Yamunotri Highway

उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरा पिकअप, यमुना में समाया.. 3 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई....
Apr 14 2025 2:54PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी के पास आज एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा और यमुना नदी में समा गया। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।

Three people died in road accident on Yamunotri Highway

जानकारी के अनुसार सोमवार यानि आज एक पिकअप यूटिलिटी वाहन संख्या HP-17G-0319 परचून का सामान लेकर देहरादून के विकासनगर से उत्तरकाशी जिले के पुरोला- मोरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा क्षेत्र के चामी के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरा और नीचे यमुना नदी में समा गया। हादसे के दौरान पिकअप में ड्राइवर सहित 3 लोग सवार थे, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

SDRF टीम ने किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बड़कोट की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत करने के बाद शवों को रेस्क्यू किया। पुलिस टीम ने तीनों शवों का पंचनामा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क हादसे का शिकार हुए तीनों मृतक जीवनगढ़ विकासनगर के निवासी थे।

मृतकों की पहचान

नौशाद, पुत्र नूर मोहम्मद, उम्र 25 वर्ष,
परवीन जैन, पुत्र चमन लाल, उम्र 45 वर्ष,
अजय शाह, पुत्र बरगीनाथ उम्र, 30 वर्ष।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home