image: Uttarakhand Board Class 10th 12th Results 2025

Uttarakhand Board Results: अनुष्का राणा ने किया 12वीं में टॉप, जेईई मेन्स में भी पाई सफलता

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में टिहरी गढ़वाल की अनुष्का राणा ने कक्षा 12 में 98.6 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान बनाया है।
Apr 19 2025 4:33PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल 12वीं कक्षा में अनुष्का राणा ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।

Uttarakhand Board Class 10th 12th Results 2025

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में देहरादून की अनुष्का राणा ने कक्षा 12 में 98.6 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान बनाया है। अनुष्का ने ये उपलब्धी हासिल कर अपने परिजनों और विद्यालय का मान बढ़ाया है। अनुष्का ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं।

8 से 10 घंटे करती थी पढ़ाई

अनुष्का राणा टिहरी गढ़वाल जिले के जमुनिखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव की मूल निवासी हैं। अनुष्का ने देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी से अपनी 12 वीं परीक्षा दी। अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा भी राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी में ही भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) के प्रवक्ता हैं। वहीं अनुष्का की मां एक गृहिणी हैं। अनुष्का के माता-पिता का कहना की जिस तरीके से अनुष्का ने मेहनत की थी उन्हें यकीन था उनकी बेटी टॉप 10 में जरूर आएगी। उन्होंने बताया कि अनुष्का ने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करती थी। अनुष्का का बड़ा भाई आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

डॉक्टर बनने का सपना

अनुष्का राणा इस साल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ ही जेईई मेन्स की परीक्षा में भी सफलता हासिल की है। अनुष्का ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 99.08 परसेंटाइल हासिल किए थे। अनुष्का बताती हैं कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home