image: 4 members of family died in road accident

उत्तराखंड: बच्चे की डिलिवरी कर घर जा रहा था परिवार, नहर में गिरी कार.. नवजात सहित 4 की मौत

इस भीषण सड़क हादसे में नवजात शिशु सहित चार की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं...
Jun 25 2025 11:49AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में सड़क हादसे के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, इन सड़क हादसों में हर दिन कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं। आज सुबह भी एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नवजात शिशु भी शामिल है।

4 members of family died in road accident

जानकारी के अनुसार आज बुधवार 25 जून की सुबह सात बजे हल्द्वानी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल एक परिवार के लोग सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही गाड़ी मंडी समिति के गेट के सामने पपहुँचते ही अनियंत्रित कैनाल नहर में हुई। कार के साथ पूरा परिवार कैनाल नहर में समा गई।

3 दिन पहले जन्में शिशु की मौत

इस भीषण सड़क हादसे में नवजात शिशु सहित चार की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका तीन दिन पहले जन्मा नवजात शिशु की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में महिला के पति की भी दर्दनाक मौत हुई है।

नवजात शिशु और उसके पिता की मौत

हल्द्वानी फायर स्टेशन के पीछे हुए इस हादसे के बाद फायर कमिर्यो ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक फायर कर्मी भी नहर के बहाव में बहते-बहते बच गया। लेकिन बहते हुए फायर कर्मी ने अपने साथ ही कार चालक की भी जान बचाई। फायर कर्मियों ने घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल 108 की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में घायल महिला और घायल कार चालक का इलाज चल रहा है। वहीं इस हादसे में नवजात शिशु और उसके पिता सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home