image: Komal Tiwari became Sub Lieutenant in Indian Navy

उत्तराखंड: इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनी कोमल तिवारी, कड़ी मेहनत से पाई सफलता

ऋषिकेश की कोमल तिवारी का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। कोमल ने अपने कठिन परिश्रम से यह सिद्ध किया है कि कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती, यदि जुनून और दिशा सही हो तो।
Jul 9 2025 5:11PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड की होनहार बेटियां अपनी कड़ी मेहनत से आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। ये होनहार बेटियां अपनी सफलता के साथ ही अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही हैं। इन्हीं में से एक ऋषिकेश की कोमल तिवारी भारतीय नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट बनी है।

Komal Tiwari became Sub Lieutenant in Indian Navy

ऋषिकेश की कोमल तिवारी का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। कोमल ने अपने कठिन परिश्रम से यह सिद्ध किया है कि कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती, यदि जुनून और दिशा सही हो तो। कोमल तिवारी जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय की छात्रा हैं। कोमल तिवारी का चयन भारतीय नौसेना में लॉजिस्टिक कैडर के तहत सब लेफ्टिनेंट के पद हुआ हिया। उनकी इस उपलब्धि पर कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ। आरएस जादौन, संकाय सदस्य एवं समस्त कर्मियों ने कोमल को बधाई दी है। कोमल ने यह उपलब्धी अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर हासिल की है। उन्होंने अपनी इस सफलता से अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

माता-पिता है सरकारी अध्यापक

कोमल तिवारी ऋषिकेश के ढालवाला की की मूल निवासी हैं, और वो हमेशा से ही एक मेहनती और होनहार छात्रा रही हैं। कोमल तिवारी ने साल 2023 में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के रानीचौरी परिसर से BSC ऑनर्स वानिकी की पढ़ाई पूर्ण की थी। कोमल तिवारी के पिता राकेश तिवारी और माता उषा तिवारी एक सरकारी इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात है। उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को आगे बढ़ने का हौसला दिया और हमेशा उसे सपोर्ट किया. वहीं कोमल का बड़ा भाई इंजीनियर है। कोमल तिवारी ने अपनी इस उपलब्धी से सभी परिजनों को गौरवान्वित किया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home