Uttarakhand Panchayat Chunav: दंपत्तियों पर जनता ने दिखाया भरोसा, इन क्षेत्रों में पति-पत्नी ने मारी बाजी
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 युवाओं के साथ ही कुछ ऐसे दंपति हैं जो दोनों पंचायत चुनाव के मैदान में थे और दोनों को ही सफलता मिली है।
Jul 31 2025 7:30PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने हैं। इस बार कई युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई और पंचायत चुनाव में सफलता भी पाई है। युवाओं के साथ ही कुछ ऐसे दंपति हैं जो दोनों पंचायत चुनाव के मैदान में थे और दोनों को ही सफलता मिली है।
Two Husband-wives won in Uttarakhand Panchayat Chunav
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के कुछ दिलचस्प नतीजे सामने आये हैं। उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 में दो दंपति ऐसे हैं जिन्होंने उम्मीदवारी की और जीत भी पाई। दोनों पंचायत चुनाव के मैदान में थे और दोनों को ही अपनी-अपनी सीट निकालने में सफलता मिली है। बागेश्वर जिले के कपकोट में और धौलादेवी ब्लॉक के काफली ग्राम पंचायत में दो दम्पतियों पर जनता ने भरोसा कर जीत दिलाई है।
कपकोट बिछला दानपुर क्षेत्र में कोरंगा दंपत्ति
1
/
बागेश्वर जिले के कपकोट में बिछला दानपुर क्षेत्र के लाती क्षेत्र पंचायत सदस्य और इसी गांव के ग्राम प्रधान के पद पर एक पति-पत्नी ने उम्मीदवारी की। कुंजर सिंह कोरंगा और पत्नी रजनी कोरंगा इस क्षेत्र से पंचायत सदस्य पद और ग्राम प्रधान पद के लिए उम्मीदवार थे। जनता ने पति पत्नी को जिताकर पंचायत चुनाव में अलग कहानी लिख दी। कुंजर सिंह कोरंगा को 354 जबकि पत्नी रजनी को 195 वोट मिले जो जीत के लिए काफी थे।
धौलादेवी काफली ग्राम पंचायत में शाह दंपत्ति
2
/
धौलादेवी ब्लॉक के काफली ग्राम पंचायत में भी एक ही घर से दो जन प्रतिनिधियों ने जीत दर्ज की। पति ने प्रधान पद पर तो पत्नी ने बीडीसी के पद पर सीट सुरक्षित की। धौलादेवी ब्लॉक के काफली ग्राम पंचायत में सुमित लाल शाह निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए जबकि उनकी पत्नी कविता शाह को जनता ने बीडीसी पद पर जिताकर परिवार को दोहरी बधाई दे दी। काफी पंचायत में या पहला मौका है जब किसी पति-पत्नी की जोड़ी ने पंचायत चुनाव में सफलता पाई है। राज्य समीक्षा की इन दोनों दंपतियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं, उम्मीद करते हैं की पति-पत्नी मिलकर विकास कार्यों को एक नई दिशा देंगे और गांव और क्षेत्र के विकास के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।