image: Elephant created ruckus at Lachhiwala toll plaza

Uttarakhand News: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आ धमका हाथी, कार पर हमला कर तोड़ा शीशा.. वीडियो वायरल

जैसे ही हाथी वापस जा रहा था तभी एक कार जबरदस्ती हाथी के सामने से आगे निकलने लगी। जैसे ही कार हाथी के आगे आई, हाथी ने उस कार पर हमला कर दिया। हाथी ने कार को अपनी सूंड से धकेलते हुए उसके पिछला शीशा तोड़ दिया।
Aug 9 2025 9:57PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक हाथी ने एक कार पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए। हाथी के डर से कार में बैठे लोगो में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कुछ देर बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

Elephant created ruckus at Lachhiwala toll plaza

आज शनिवार शाम करीब 7:15 बजे एक हाथी लच्छीवाला नेचर पार्क की ओर से लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आया। उस दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ लगी हुई थी। हाथी जंगल से आकर टोल प्लाजा के कार्यालय के एकदम समीप आ गया। हाथी वहां से मुड़कर वीआइपी लाइन पर रखे बैरियर को गिराकर फिर दोबारा जंगल की ओर जाने के लिए जैसे ही सड़क पार करने लगा।

हाथी ने कार का पिछला शीशा तोड़ दिया

उसी दौरान टोल प्लाजा पर खड़े वाहनों में से एक कार जबरदस्ती हाथी के सामने से आगे निकलने लगी। जैसे ही कार हाथी के आगे आई, हाथी ने उस कार पर हमला कर दिया। हाथी ने कार को अपनी सूंड से धकेलते हुए उसके पिछला शीशा तोड़ दिया। हाथी के हमला करते ही कार में बैठे लगभग चार लोगों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हाथी ने कार पर दोबारा हमला नहीं किया और वो शांति से जंगल की ओर चला गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में बना है लच्छीवाला टोल प्लाजा

आपको बता दें कि इस स्थान पर इससे पहले भी हाथी कई व्यक्तियों पर हमला कर चुका है। लच्छीवाला टोल प्लाजा हाथी कॉरिडोर वाले क्षेत्र में बनाया गया है। यहां हाथी जंगल के एक सिरे से दूसरे सिरे तक यात्रा करते हैं। लेकिन हाथी को देखने पर लगातार मानव द्वारा उनसे छेड़छाड़ और वीडियो बनाने की होड़ हाथी को उत्तेजित कर रही है। यहां कभी भी हाथी कोई गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। हालांकि शनिवार को हुई घटना के बाद तुरंत वन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home