image: BJP Leads 9-1 in Jila Panchayat Adhyaksh Chunav

पंचायत चुनाव: भाजपा-09, कांग्रेस-01.. उत्तराखंड के दस जिलों में ये होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष

नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्यों के गायब होने के आरोप के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रद्द कर दिया गया है। तीन जिलों को छोड़कर उत्तराखंड के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं..
Aug 14 2025 9:51PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कुछ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था, कुल मिलाकर अब दस जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निश्चित हो गए हैं।

BJP Leads 9-1 in Jila Panchayat Adhyaksh Chunav

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद 10 जिलों को जिला पंचायत अध्यक्ष मिल गए हैं। आज 6 जिलों में नए जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए जबकि पांच जिलों में पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके थे, लेकिन उधम सिंह नगर में कोर्ट की रोक के बाद इनमें से चार ही फिलहाल मान्य हैं। ऊधमसिंह नगर में भी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए थे लेकिन हाईकोर्ट की रोक के चलते नतीजा घोषित नहीं हुआ। नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्यों के गायब होने के आरोप के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रद्द कर दिया गया है। इस प्रकार हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर कुल मिलाकर उत्तराखंड के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं जिनमें चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

सविरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग: पूनम कठैत (भाजपा)
पौड़ी गढ़वाल: रचना बुटोला (भाजपा)
देहरादून: सुखविंदर कौर (कांग्रेस)
बागेश्वर: शोभा देवी (भाजपा)
अल्मोड़ा: हेमा गैंडा (भाजपा)
चमोली: दौलत सिंह बिष्ट (भाजपा)

निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तरकाशी: रमेश चौहान (भाजपा)
टिहरी: इशिता सजवाण (भाजपा)
चंपावत: आनंद सिंह अधिकारी (भाजपा)
पिथौरागढ़: जितेंद्र प्रसाद (भाजपा)


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home