रुद्रप्रयाग में कई जगह फटा बादल: छेनागाड़ बाजार मलबे में दबा, 10-12 लोग लापता.. विडियो देखिये
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने इस खबर की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री धामी को क्षेत्र की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया है कि रात के समय पहाड़ी से बड़ी मात्रा में आए मलबे में छेनागाड़ बाजार दब गया..
Aug 29 2025 12:30PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में कल रात बादल फटने के बाद पहाड़ी से मालवा गिर गया जिसके बाद पूरा छेनागाड़ बाजार दब गया। भूस्खलन के मलबे में लगभग 12 लोगों के दबे होने की खबर है।
Chhenagad market buried 10-12 people missing
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने इस खबर की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री धामी को क्षेत्र की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया है कि छेनागाड़ बाजार में रात के समय पहाड़ी से बड़ी मात्रा में भूस्खलन के बाद मलवा बाजार की तरफ आया, छेनागाड़ बाजार में 5-7 दुकान थी, और यह इलाका आसपास के क्षेत्र के लिए एक बस स्टॉप की तरह इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वनाथ सेवा की बस में उस समय ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे। दोनों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। साथ ही बस स्टॉप के आसपास मौजूद 5 से 7 दुकानों में लगभग 10-12 लोगों के होने की खबर है। इन 10-12 लोगों का अब तक पता नहीं लग पाया है और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन इन लोगों की खोजबीन में प्रयासरत है, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में मदद भेजने की कोशिश जा रही है।
दोनों तरफ मार्ग बंद, राहत कार्य बुरी तरह प्रभावित
इस क्षेत्र के दोनों तरफ से पहुंच मार्ग बुरी तरह प्रभावित है, कई जगह सड़क टूट गई है तो कई जगह पहाड़ी से मालवा गिरने के बाद सड़क ब्लॉक है। जिसके कारण यहां पर मदद भेजना भी संभव नहीं हो पा रहा है। छेनागाड़ क्षेत्र के पास ही ताल जावण एरिया भी है, जहां पर बादल फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कल रात की बारिश के बाद यह पूरा क्षेत्र क्लाउड भ्रष्ट से काफी अफेक्टेड हुआ है।
आपको बता दें कि हिमालय क्षेत्र में बादल फटना (क्लाउडबर्स्ट) एक घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश का अचानक होना है. यह छोटे इलाके (20-30 वर्ग किलोमीटर) में होता है। रुद्रप्रयाग में भी ऐसा ही हुआ, जहां भारी बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया। डीएम रुद्रप्रयाग का ये विडियो भी देखिये...