UKSSSC पेपर लीक: CM धामी का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो जरूर होगी CBI जांच.. विडियो
UKSSSC पेपर लीक के बाद युवाओं के आंदोलन का असर दिख रहा है, जरूरत पड़ने पर CBI जांच को CM पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी मिल गयी है। आंदोलनरत युवाओं की ये बड़ी जीत है..
Sep 28 2025 10:11PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान लांच के अवसर पर CM धामी ने पत्रकारों से UKSSSC पेपर लीक के बारे में बातचीत की। CM धामी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उनके हित में सीबीआई जांच का निर्णय लेने में एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी।
UKSSSC Paper Leak CBI investigation on need: CM Dhami
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय समूह-ग की भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के बाद युवाओं के आंदोलन का असर दिखने लगा है। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लांच कार्यक्रम के दौरान प्रेस कांफ्रेंस की। CM धामी ने कहा कि हमें किसी भी जांच से कोई परहेज नहीं है। छात्रों की हित में जो भी जांच करानी पड़ेगी वह हम कर देंगे। अगर छात्र सीबीआई जांच चाहेंगे तो हम छात्रों के लिए सीबीआई जांच भी कर देंगे। लेकिन अगर एसआईटी जांच कर रही है, राज्य की एजेंसी को जांच करने दीजिए, अगर जरूरत पड़ी तो यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। ये विडियो देखिये..