image: Graduate level exam cancelled rescheduled within 3 months

उत्तराखंड: पेपर लीक के बाद स्नातक स्तर भर्ती रद्द, 3 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराएगा UKSSSC

पेपर लीक के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 सितंबर, 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द कर दी है। आज जारी पत्र में आयोह ने इस बाबत जानकारी दी है।
Oct 11 2025 9:55PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से 21 सितंबर को प्रश्नपत्र के तीन पन्ने कथित तौर पर लीक हो गए थे, जिसके बाद उत्तराखंड में हड़कंप मच गया था। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है।

Graduate level exam cancelled and rescheduled within 3 months

यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने कहा, "राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा रद्द कर दी गई है।" 416 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में एक लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे, परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से प्रश्नपत्र के तीन पन्ने कथित तौर पर लीक हो गए, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले अभ्यर्थियों ने कथित पेपर लीक के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया, जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की।

आयोग ने जारी किया पत्र

UKSSSC released paper cancel letter
1 /

आज, शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को आयोग ने पत्र जारी कर जानकारी दी है कि परीक्षा तीन महीने के भीतर पुनः आयोजित की जाएगी तथा इसकी तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home