image: Liquor worth crores sold on Diwali in Uttarakhand

उत्तराखंड में दीपावली पर बिकी साढ़े 6 लाख पेटी शराब, सरकार-व्यापारियों को हुआ इतना मुनाफा

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि इस साल दीपावली सीजन में शराब की बिक्री में पिछले साल की तुलना में लगभग 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
Oct 25 2025 3:45PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में इस साल की दीपावली त्योहार के दौरान लोगों ने पिछले सालों की तुलना में लगभग 20 से 25 प्रतिशत अधिक बिक्री दर्ज की गई। शराब बिक्री की यह बढ़ोतरी राज्य के शराब व्यापारियों और आबकारी विभाग दोनों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई।

Liquor worth crores sold on Diwali in Uttarakhand

उत्तराखंड में दीपावली सीजन के दौरान केवल 15 दिनों के भीतर 6.67 लाख शराब पेटियों की बिक्री हुई है। इस दौरान शराब बिक्री से 367 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। अनुमान है कि प्रतिदिन शराब की बिक्री से करोड़ों रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष दीपावली के दौरान शराब की बिक्री लगभग 280 से 300 करोड़ रुपये की हुई थी। इस बार यह आंकड़ा 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गया, जो यह दर्शाता है कि इस दीपावली उत्सव के साथ नशे का रंग भी गहरा हो गया।

इन 4 शहरों में बिकी सबसे अधिक शराब

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर और हल्द्वानी क्षेत्रों में शराब बिक्री ने सबसे ज्यादा रफ्तार पकड़ी है। इन शहरों की शराब दुकानों पर दीपावली से कई दिन पहले ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कई प्रीमियम ब्रांडों की बोतलें स्टॉक में आते ही खत्म हो गईं। दुकानदारों की बिक्री बढ़ने से उनके चेहरों पर दीयों से ज्यादा चमक साफ दिखाई दी।

सरकार और व्यापारियों को हुआ मुनाफा

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि इस साल दीपावली सीजन में शराब की बिक्री में पिछले साल की तुलना में लगभग 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कई दुकानों पर तो स्टॉक त्योहार से पहले ही समाप्त हो गया था। त्योहारी सीजन में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से जहां व्यापारियों को भारी मुनाफा हुआ, वहीं सरकार के खजाने में भी राजस्व की भारी आमदनी हुई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home