image: Maithili Thakur Visits Kainchi Dham

नैनीताल: कैंची धाम पहुंचीं विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

बिहार के अलीनगर से विधायक और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद वह हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में शामिल होने रवाना हो गईं।
Oct 25 2026 6:48PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

प्रसिद्ध लोक गायिका और बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर रविवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की और सिद्धि मां के मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रसाद ग्रहण किया।

Maithili Thakur Visits Kainchi Dham

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी बिंद्रा और प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने मैथिली ठाकुर को मंदिर की गतिविधियों और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आगे पढ़िए..

इस दौरान उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज की लीलाओं से संबंधित एक पुस्तक भी भेंट की गई। दर्शन के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा कि बाबा के दर्शन कर उन्हें बेहद सुकून मिला। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की ख्याति केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनके अनुयायी हैं।

कुमाऊं महोत्सव में शामिल होने हल्द्वानी पहुंचीं मैथिली ठाकुर

कैंची धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मैथिली ठाकुर हल्द्वानी के लिए रवाना हो गईं। वह रविवार शाम हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान केसलेश साह, एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, अनिल साह, महेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home