image: Knife Attack Incident at Private University in Dehradun

देहरादून की निजी यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी, तीसरे की एंट्री को लेकर प्रेमी-प्रेमिका में खूनी झड़प

दोनों छात्र MCA प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके बीच किसी प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते कहासुनी बढ़ी और मामला हिंसक हो गया।
Mar 8 2026 12:45PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

क्लेमेंटाउन क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो छात्रों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र MCA प्रथम वर्ष में पढ़ते हैं। विवाद कथित तौर पर प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

Knife Attack Incident at Private University in Dehradun

देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में हुई घटना में दोनों छात्र घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंसक झड़प में बदल गई कहासुनी

क्लेमेंटाउन की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी उस समय हड़कंप मच गया जब कैंपस में पढ़ रहे छात्र और छात्रा के बीच अचानक विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों के बीच चाकूबाजी हो गई। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में आने को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। घटना में दोनों छात्र घायल हो गए।
यूनिवर्सिटी प्रशासन और अन्य छात्रों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home