Uttarakhand Weather News: आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जारी हुआ यलो अलर्ट
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।
Mar 29 2026 7:31AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। राजधानी समेत कई इलाकों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बादल और भी घने हो रहे हैं, जो बता रहे हैं कि बाररिश और बर्फबारी से मौसम कभी भी बदल सकता है।
Uttarakhand Weather News today
इस बीच मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, वो हैं रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़। इन जिलों में कई स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश होगी। इसके अलावा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है।
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम अक्सर आंख मिचौनी खेलता रहता है। आमतौर पर इन पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी देखने को मिलती है। खास बात ये भी है कि इनमें से तीन जिलों में चार धाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। ऐसे में रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिलों में अभी से व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की भी जरूरत है। इन सभी पाचों जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए राज्य समीक्षा पर मौसम समाचार (Uttarakhand Weather News) पढ़ते रहें।