image: Amit Panwar of Tehri Garhwal is missing in Punjab

गढ़वाल के पंडरगांव का युवक पंजाब में लापता, रोशन रतूड़ी ने की खास अपील..परेशान परिवार की मदद करें, शेयर करें

Tehri Garhwal Amit Panwar: अगर आप मैं से किसी ने भी इनको देखा हो या इनके बारे मे जानकारी रखता हो तो 8950239172, 9837891267 नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की कृपा करें
Mar 29 2026 3:15PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

पहाड़ के युवा नौकरी की तलाश में शहर तो चले जाते हैं लेकिन शहरों में वो कैसी जिंदगी जी रहे हैं? इस बारे में सोचना बेहद जरूरी है।

Tehri Garhwal Amit Panwar missing

ऐसे ही युवाओं के मददगार हैं रोशन रतूड़ी। दुबई में रहने वाले समाज सेवी रोशन (Roshan Raturi RR) टिहरी गढ़वाल से ताल्लुक रखते हैं और अपने फेसबुक पेज के माध्यम से लगातार बड़ी जानकारियां देते रहते हैं। बड़ी बात ये भी है कि वो अब तक हजारों युवाओं के मददगार भी साबित इस बीच रोशन रतूड़ी ने एक बड़ी खबर साझा की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है- देवतुल्य साथियों इंसानियत के लिए आज फिर मुझे आप सबके सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। ढूँढने में सहायता कीजिए। आगे पढ़िए

Amit Panwar missing news

अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने बताया कि टिहरी गढ़वाल के पंडरगांव के रहने वाले अमित पंवार को आखिरी बार 23 मार्च 2026 को पंजाब के भठिंडा रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। उसके बाद से उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है परिवार वाले बहुत दुखी और परेशान है। अमित पंवार का एक बेटा भी है। रोशन रतूड़ी ने बताया कि अमित आबौर से चले थे और आखिर बार भठिंडा में उनकी अपनी चाची से आखिरी बार बात हुई थी। रोशन रतूड़ी ने अपील की है कि अगर आप मैं से किसी ने भी इनको देखा हो या इनके बारे मे जानकारी रखता हो तो 8950239172, 9837891267 नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की कृपा करें, इनका परिवार आप सबका आभारी रहेगा। हमें उम्मीद है कि रोशन रतूड़ी की ये मुहिम रंग लाएगी और बहुत जल्द अमित पंवार के बारे में जानकारी हाथ लगेगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home