image: World Human Rights Body Takes Cognizance in Keshav Thalwal Case

केशव थलवाल केस की खुलेंगी परतें, एक्शन में विश्व मानवाधिकार आयोग.. सवालों में उत्तराखंड पुलिस!

उत्तराखंड के केशव थलवाल मामले में पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद अब विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
Mar 29 2026 5:14PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के टिहरी जिले से जुड़े केशव थलवाल मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है। विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रिपोर्ट देने को कहा है।

World Human Rights Body Takes Cognizance in Keshav Thalwal Case

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो रहे विडियोज में, केशव थलवाल ने कई बार आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मारपीट, अपमानजनक व्यवहार और जबरन प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड पुलिस पर बड़े आरोप

कई वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आया और प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया। उत्तराखंड पुलिस पर जनता ने आरोप लगाने शुरू किये, मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस विभाग ने जांच के आदेश दिए और कुछ अधिकारियों को हटाया भी गया। हालांकि पुलिस ने कई आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मामले में दोनों पक्षों की जांच जरूरी है और जारी है।

मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

World Human Rights Protection Commission
1 /

World Human Rights Protection Commission ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई और जांच कराने की मांग की है।

मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Human Rights Commission took cognizance
2 /

पत्र के बाद उत्तराखंड पुलिस पर दबाव बढ़ा है, अब सरकार पर कार्रवाई की जिम्मेदारी बढ़ गई है और मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home