Uttarakhand news: देहरादून वाले ध्यान दें, सोमवार को बदल जाएगा ट्रैफिक प्लान..रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें
Dehradun Traffic Plan for March 30: देहरादून आने-जाने वाले और देहरादून में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है। सोमवार को ट्रैफिक प्लान बदला रहेगा।
Mar 29 2026 7:06PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
देहरादून वाले ध्यान दें। 30 मार्च यानी सोमवार को महावीर जयंती है। इस दौरान शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक रूट बदला रहेगा। हम आपको यहां रूट डायवर्जन की पूरी जानकारी दे रहे हैं। सोमवार को रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें।
Dehradun Traffic Plan for March 30 2026
शोभा यात्रा रूट पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला से शुरू होगा। इसके बाद आढत बजार, सहारनपुर चौक, झण्डा बाजार, कोतवाली, धामावाला, राजा रोड, प्रिन्स चौक होते हुए पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला तक शोभा यात्रा चलेगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ये शोभा यात्रा चलेगी। शोभा यात्रा में के लिए सडक के आधे हिस्से का प्रयोग किया जायेगा। यानी शोभा यात्रा के साथ – साथ यातायात संचालन भी किया जायेगा। अगर जरूरत पड़ी तो इन रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा।
Dehradun Route Plan for March 30
1- जैन धर्मशाला से शोभा यात्रा के निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुये भेजा जाएगा।
2- शोभा यात्रा के आढ़त बाजार पहुंचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगा। इसके अलावा प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
3- शोभा यात्रा सहारनपुर चौक पर पहुंचने पर पटेलनगर मण्डी और बल्लीवाला से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा। ट्रैफिक को सहारनपुर चौक से धीरे-धीरे निकाला जायेगा।
4- झण्डा बाजार की ओर शोभा यात्रा के प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात नॉर्मल किया जाएगा।
5- जब शोभा यात्रा राजा रोड से प्रिन्स चौक की ओर पहुँचेगी तो प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले ट्रैफिक को चन्दन नगर कट से दून चौक की तरफ भेजा जाएगा।
6- प्रिन्स चौक से शोभा यात्रा के पंचायती मन्दिर की ओर पहुंचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले यातायात को त्यागी रोड से सहारनपुर रोड भेजा जाएगा।
7- प्रिंस चौक, मातावाला बाग, पटेल नगर मंडी, बल्लीवाला चौक पर डायवर्जन प्वॉइंट और बैरियर लगाए जाएंगे