image: Dehradun Airport Gets Major Upgrade with Digi Yatra

देहरादून एयरपोर्ट में हाईटेक बदलाव, फ्री वाई-फाई के साथ मिलनी शुरू हुईं ये सुविधाएं.. दिल खुश हो जाएगा

देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर Digi Yatra, फ्री Wi-Fi, Kids Zone और Flybrary जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं। इन सुविधाओं से यात्रियों का सफर तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक होगा। सरकार का लक्ष्य हवाई यात्रा को सभी के लिए सुलभ और स्मार्ट बनान
Mar 29 2026 8:54PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इन सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस पहल से यात्रियों को बड़ा राहत मिलने की उम्मीद है।

Dehradun Airport Gets Major Upgrade with Digi Yatra

उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि नई सुविधाओं से यात्रियों का सफर और भी स्मार्ट और आसान होगा।

एयरपोर्ट को बनाया जा रहा हाईटेक

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा एयरपोर्ट को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। एयरपोर्ट निदेशक एसएस नेगी ने बताया कि इन नई व्यवस्थाओं से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिलेगा।

Digi Yatra (डिजी यात्रा)

यह सुविधा बायोमेट्रिक ‘फेशियल रिकग्निशन’ तकनीक पर आधारित है। इसके जरिए यात्रियों को अब लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एंट्री प्रक्रिया तेज हो जाएगी। एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपनी यात्रा के दौरान इंटरनेट का आसानी से उपयोग कर सकेंगे और अपनों से जुड़े रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए किड्स जोन बनाया गया है, जहां बच्चे सुरक्षित माहौल में खेल सकेंगे और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा। एयरपोर्ट पर पढ़ने के शौकीनों के लिए फ्लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। यह सुविधा टर्मिनल के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में स्थापित की गई है, जो यात्रियों को किताबों के जरिए समय बिताने का मौका देती है।

देशभर में भी शुरू हुई सुविधाएं

देहरादून के साथ-साथ देश के कई अन्य हवाई अड्डों पर भी Digi Yatra, Wi-Fi, Kids Zone और Flybrary जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं। यह पहल भारतीय विमानन को और अधिक डिजिटल और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home