image: Roadways Bus Attacked in Gadarpur Over Overtake Dispute

Uttarakhand news: उत्तराखंड रोडवेज की बस पर जानलेवा हमला, ओवरटेक बना बवाल; यात्रियों में मची चीख-पुकार

Uttarakhand Roadays: टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस गदरपुर में ओवरटेक विवाद के चलते रोडवेज बस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बस में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट की गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
Apr 2 2026 3:52PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Gadarpur में सरेआम गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां मामूली ओवरटेक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस को बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क पर रोककर हमला कर दिया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Uttarakhand News: Roadways Bus Attacked in Gadarpur

उधम सिंह नगर जिले में स्थित गदरपुर चीनी मिल के पास आरोपियों ने बस को जबरन रुकवाया। दो युवक बस में घुस गए और गेट का शीशा तोड़ते हुए चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। अचानक हुए इस हमले से बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह मामला यहीं नहीं रुका। कुछ दूरी पर रत्न की मड़ैया (केलाखेड़ा) के पास वही बदमाश 3-4 मोटरसाइकिलों में 5-6 साथियों के साथ फिर लौटे और बस को घेर लिया। उन्होंने लाठी-डंडों और पत्थरों से बस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे बस के कई शीशे टूट गए और कई यात्री घायल हो गए। आगे देखिये विडियो..

Uttarakhand Roadays: चालक की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

हमलावर लगातार बस को रोकने और जान से मारने की धमकियां देते रहे, लेकिन चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह दोराहा चौकी तक पहुंचाया। वहां पुलिस की मौजूदगी देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद चालक ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये विडियो देखिये..

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home