image: 120 Israelis Celebrate Passover in Kasar Devi Temple

Uttarakhand news: उत्तराखंड पहुंचे 120 इजरायली, युद्ध से बनाई दूरी; कसार देवी पहुंचकर किया खास काम

Almora News: जनपद अल्मोड़ा में स्थित Kasar Devi में जंग के माहौल से दूर आए 120 इजरायली नागरिकों ने पारंपरिक तरीके से पासओवर पर्व मनाया और शांति का अनुभव किया।
Apr 2 2026 6:42PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड की शांत वादियों में इन दिनों इज़रायल से आए पर्यटकों की खास मौजूदगी देखने को मिल रही है। जंग जैसे तनावपूर्ण माहौल से दूर करीब 120 इजरायली नागरिक Kasar Devi पहुंचे हैं, जहां वे शांति और आध्यात्मिकता के बीच अपना प्रमुख धार्मिक पर्व पासओवर (पेसह) मना रहे हैं।

120 Israelis Celebrate Passover in Uttarakhand’s Kasar Devi Temple

“पासओवर” यहूदी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जो मिस्र की गुलामी से मुक्ति की याद में मनाया जाता है। यह पर्व उनके इतिहास, आस्था और स्वतंत्रता का प्रतीक है। पर्व की शुरुआत ‘सेडर’ नामक विशेष अनुष्ठानिक भोजन से होती है। इसमें परिवार एक साथ बैठकर ‘हग्गादा’ ग्रंथ का पाठ करते हैं और मुक्ति की कथा का स्मरण करते हैं। इस दौरान सेडर प्लेट में रखे खाद्य पदार्थ गुलामी और स्वतंत्रता के प्रतीक होते हैं।

‘कोशर फॉर पासओवर’ का पालन

पूरे पर्व के दौरान अनुयायी केवल बिना खमीर की रोटी यानी ‘कोशर फॉर पासओवर’ का सेवन करते हैं। साथ ही चार प्याले अंगूर रस या मदिरा पीने की परंपरा निभाई जाती है। Kasar Devi अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांति और आध्यात्मिक वातावरण के कारण विदेशी पर्यटकों, खासकर इजरायली नागरिकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इजरायल से आए पर्यटक Noam और Hadsa Gomez ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से यहां आ रहे हैं और हर बार यहां का अनुभव बेहद सुकून देने वाला होता है।

अल्मोड़ा में पर्व का आयोजन

120 Israelis Celebrate Passover in Uttarakhand
1 /

वर्तमान में Almora जिले में करीब 120 इजरायली नागरिक मौजूद हैं, जो एक सप्ताह तक चलने वाले इस पर्व को पारंपरिक तरीके से मना रहे हैं। हर दिन पूजा-अर्चना, प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। जहां एक ओर दुनिया के कई हिस्सों में तनाव और संघर्ष का माहौल है, वहीं उत्तराखंड की वादियां इन पर्यटकों को शांति और सुकून का अनुभव करा रही हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home