image: Encounter between police and Haryana gangster in Rishikesh

Uttarakhand: ऋषिकेश में हरियाणा के गुंडे की पुलिस से मुठभेड़, जंगल में फायरिंग; चेकिंग के दौरान भागा था

Rishikesh police encounter: ऋषिकेश में हरियाणा के बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया गया है कि ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग चल रही थी।
Apr 8 2026 2:48PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया गया है कि ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग चल रही थी।

Encounter between police and Haryana goon in Rishikesh

इस दौरान हरियाणा का रहने वाला एक बदमाश भाग गया। पुलिस का कहना है कि जब पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने गए तो उसने जंगल में पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम इमरान बताया गया है। आगे पढ़िए

Rishikesh police encounter

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम मौके पर अपना चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान इमरान पुलिस को देखकर काली मंदिर की तरफ भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वो जंगल की तरफ भाग गया। जब पुलिस की टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने उल्टा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम जंगल में फैल गई और इमरान को घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में पुलिस की टीम सुरक्षित है और इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान पर ट्रक चोरी में शामिल रहने का भी आरोप है। मामले की जांच अभी जारी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home