image: Uttarakhand Weather Update 9 April 2026

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम, 4 जिलों में बर्फबारी; कल 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Uttarakhand weather Update: गुरुवार 9 अप्रैल को भी 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है
Apr 8 2026 7:13PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है। अप्रैल के महीने में उत्तरांखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand Weather Update

4 जिलों में बर्फबारी से लोगों की आफत बढ़ गई है। केदारनाथ, तुंगनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अचानक हुई बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी आफत थमने का नाम नहीं लेगी। कल यानी गुरुवार को भी 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, वो हैं उत्तरकाशी, चमेली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़। आगे पढ़िए

Uttarakhand Weather Update

एक तरफ पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, तो दूसरी तरफ मैदानों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अप्रैल में हो रही बर्फबारी से हर कोई हैरान है। उधर बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा पर भी मौसम की मार का असर पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले समय में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहेगा। इसलिए हमारी भी आपसे अपील है कि बारिश और बर्फबारी के दौरान पहाड़ों में संभलकर सफर करें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home