image: Railway Work Halted in Srinagar Uttarakhand as Locals Protest Over Compensation

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को लेकर बवाल, ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में दरारें; मुआवजा ना मिलने पर रोका काम

Srinagar Garhwal में रेलवे सुरंग निर्माण से प्रभावित लोगों ने मुआवजा न मिलने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि ब्लास्टिंग से घरों में दरारें आईं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली।
Apr 8 2026 10:10PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

श्रीकोट क्षेत्र में रेलवे सुरंग निर्माण से प्रभावित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार सुबह लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। प्रभावित परिवारों और व्यापारियों का कहना है कि जब तक उन्हें नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता, तब तक रेलवे परियोजना का काम नहीं होने दिया जाएगा।

.Railway Work Halted in Srinagar, Uttarakhand as Locals Protest Over Compensation

आरोप है कि सुरंग निर्माण में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों से घरों और भवनों में दरारें आ गईं और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मामला उच्च स्तर पर पहुंचा दिया गया है। प्रभावितों से बातचीत जारी है और समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। आगे पढ़िए

कृषि भूमि पर मलबा डंप के आरोप

कीर्तिनगर क्षेत्र के घिल्डियाल गांव में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेलवे परियोजना ने बिना अनुमति खेत में मलबा डंप किया है, इससे कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन संयुक्त खाते की है और अधिकांश लोगों की सहमति ली गई है। फिलहाल मामला उच्च स्तर पर है और प्रभावितों से बातचीत जारी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home