image: After Viral Rishikesh video Woman Issues Public Apology

Uttarakhand news: ऋषिकेश में गंगा किनारे बवाल काटने वाली लड़की ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर कहा- मैंने ड्रिंक...

ऋषिकेश में गंगा किनारे विवाद करने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड वासियों से माफी मांगी है। कहा कि उसका बयान सभी उत्तराखंड वासियों के लिए नहीं था। वीडियो वायरल होने के बाद महिला के सुर अब बदल गए हैं।
Apr 8 2026 10:22PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

गंगा किनारे शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आई महिला ने अब सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। महिला, जिसने अपना नाम निशा बताया, ने कहा कि उसका बयान पूरे उत्तराखंड के लोगों के लिए नहीं था, वह कुछ खास लोगों को लेकर नाराज थी। महिला ने यह भी कहा कि अगर उनके व्यवहार से किसी को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए क्षमा चाहती है।

After Viral Rishikesh video, Woman Issues Public Apology

आपको बता दें, ऋषिकेश में पुलिस के साथ बहस करती एक महिला का विडियो कल वायरल हो गया था, महिला ने सोशल मीडिया पर आकर बताया कि उसका नाम निशा है और वीडियो वायरल होने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। महिला ने कहा कि वीडियो में उसने यूपी नंबर की गाड़ी में बैठे कुछ लोगों का जिक्र किया था, उनका गुस्सा उन्हीं के प्रति था, न कि उत्तराखंड के लिए। हालांकि, वायरल वीडियो में महिला उत्तराखंड पुलिस के जवानों पर चीखती-चिल्लाती दिख रही है। महिला ने लोगों से वायरल वीडियो को डिलीट करने की गुजारिश की है, साथ ही उत्तराखंड सरकार से भी अपील की है। आगे पढ़िए...

उत्तराखंड सरकार से भी की अपील

महिला ने उत्तराखंड सरकार से भी अपील की है कि यदि सरकार नहीं चाहती कि गंगा किनारे शराब पी जाए तो वह गंगा के पास ही खोले गए शराब के ठेके क्यूँ नहीं बंद कर देती। महिला का कहना है कि उसने वीडियो में जो कुछ भी कहा था वह उत्तराखंड वासियों के लिए नहीं बल्कि वहां मौजूद कुछ UP नंबर की गाड़ी में बैठे हुए लड़कों के लिए था। उसने कहा कि इस हरकत की वजह से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए माफी मांगती है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग महिला की माफी को स्वीकार कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे “देर से आया पछतावा” बता रहे हैं। ये वीडियो भी देखिए…

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home