image: Taxi Driver Son Becomes Officer in External Affairs Ministry

Uttarakhand: उत्तराखंड के टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना विदेश मंत्रालय में अफसर, ऑल इंडिया लेवल पर 57वीं रैंक

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चंपावत के संदीप कुमार ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर विदेश मंत्रालय में ASO बनकर AIR 57 हासिल की। पढ़ें उनकी प्रेरणादायक सफलता की कहानी।
Apr 10 2026 2:59PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के चंपावत जिले के सिमाड़ गांव से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां के एक साधारण परिवार से आने वाले संदीप कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनके पिता पुष्कर राम टैक्सी चालक हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद संदीप ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया और आज विदेश मंत्रालय में अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Taxi Driver’s Son Becomes Officer in External Affairs Ministry

संदीप कुमार ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) की परीक्षा पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2016 और कैटेगरी में 57वीं रैंक प्राप्त की। इस सफलता से उनके गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। हर कोई उनकी मेहनत और उपलब्धि की सराहना कर रहा है।आगे पढ़िए

कठिन परिस्थितियों में पूरी की पढ़ाई

संदीप की शिक्षा आसान नहीं रही। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय सैंडला सिमाड़ से की। इसके बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में हुआ, जहां से उन्होंने PCM विषय से इंटरमीडिएट पूरा किया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। संदीप कुमार ने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की। यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

संदीप की सफलता से उनके परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी माता सरिता देवी, जो एक गृहणी हैं, ने हर कदम पर उनका साथ दिया। वहीं, क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home