Kedarnath Yatra: “हर-हर महादेव” से गूंजा ऊखीमठ! अपने धाम के लिए रवाना हुई केदारनाथ की डोली
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली ऊखीमठ से रवाना हो गई है। वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से विदाई दी।
Apr 19 2026 12:21PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में आस्था का महापर्व शुरू हो चुका है। भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई।
Kedarnath Dham Yatra 2026
केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के प्रस्थान के दौरान पूरा ऊखीमठ क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और हर कोई बाबा केदार के दर्शन के लिए भावविभोर नजर आया। डोली के प्रस्थान से पहले मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।
आठ कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर
1
/
इस मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर को करीब आठ कुंतल फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। परंपरा के अनुसार डोली रवाना होने से एक दिन पहले भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। यह धार्मिक प्रक्रिया केदारनाथ यात्रा का अहम हिस्सा मानी जाती है।
क्या रहेगा डोली यात्रा का पूरा रूट?
2
/
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोली ऊखीमठ से गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन देने के बाद आगे फाटा के लिए प्रस्थान करेगी और वहीं रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंचेगी। 21 अप्रैल को प्रातः डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां मंदिर भंडार में विराजमान होगी। उसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 08 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही भक्तों के लिए दर्शन की शुरुआत हो जाएगी।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
3
/
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रा को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर जरूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभीजरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं, ताकि यात्रा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके।