Uttarakhand earthquake: उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, दो बार महसूस हुए झटके; घरों से बाहर निकले लोग
Uttarakhand earthquake: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार की सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंग्र धरती से 5 किलोमीटर नीचे थे।
Apr 19 2026 1:11PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में लगातार आ रहे छोटे-छोटे भूकंप (Uttarakhand earthquake) किसी बड़े खतरे का संकेत दे रहे हैं। आज फिर उत्तराखंड में भूकंप से धरती डोली।
Earthquake in Bageshwar, Uttarakhand
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार की सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर नीचे था। बताया गया है कि भूकंप के झटकों से बागेश्वर में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात ये है कि किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का पहला झटका सुबह 10:32 पर आया। पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। ठीक 14 मिनट बाद दूसरा झटका 10:46 पर आया। दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 रही। दोनों भूकंपों का केंद्र बागेश्वर में पांच किमी की गहराई पर बताया गया है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।