image: Muslim Businessman Arrested for Alleged Rape and Blackmail of Employees

उत्तराखंड: मुस्लिम कारोबारी ने हिंदू महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, सैलरी मांगने पर किया गंदा काम

Tanakpur में एक कारोबारी पर अपनी दुकान में काम करने वाली दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Apr 23 2026 4:40PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Tanakpur के कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं ने एक स्थानीय कारोबारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने नौकरी का फायदा उठाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और कथित रूप से वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया।

Muslim Businessman Arrested for Alleged Rape and Blackmail of Employees

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे आरोपी की दुकान में काम करती थीं। वेतन मांगने पर उन पर दबाव बनाया जाता था और कथित तौर पर उन्हें धमकाकर संबंध बनाने को मजबूर किया गया। वीडियो बनाकर डराया गया कि शिकायत करने पर उसे वायरल कर दिया जाएगा। आगे पढ़िए...

आरोप है कि 50 वर्षीय समसुल हसन उर्फ शहंशाह पुत्र अब्दुल हक, निवासी वार्ड नंबर 2, मस्जिद कालोनी, टनकपुर, जिसकी जूते चप्पलों की दूकान है, अपनी दुकान पर काम करने वाली दो महिलाओं को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। जब उन्होंने वेतन मांगा तो समसुल ने उन्हें डरा-धमकाकर दुकान के अंदर ही जबरन दुष्कर्म किया।

विडियो बनाकर ब्लैकमेल

आरोपी समसुल ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और दोनों महिलाओं को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िताएं सामाजिक प्रतिष्ठा के दर से लंबे समय तक चुप रहीं। 20 अप्रैल को पीड़िताओं ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली टनकपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तत्काल FIR दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई।

रिमांड में पूछताछ

पुलिस के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है और अब उससे रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच जारी है। स्थानीय स्तर पर आरोपी के खिलाफ पहले भी कुछ शिकायतों की चर्चा रही है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home